भारत के द्वीप समूह: [Short Notes] अंडमान एवं निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप समूह

भारतीय भूगोल के अंतर्गत भारत के द्वीप समूह (Indian Islands in Hindi) भारतीय भूगोल का एक अत्यंत रोमांचक, सामरिक और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो देश की तटरेखा और समुद्री सीमाओं को अनूठी सुंदरता प्रदान करता है। यदि आप अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) और लक्षद्वीप समूह (Lakshadweep Islands) से जुड़े हर महत्वपूर्ण पहलू को सरल और स्पष्ट भाषा में समझना चाहते हैं, तो यह विस्तृत मार्गदर्शिका आपके लिए बेहद उपयोगी है। प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, State PSC, SSC) और अकादमिक स्तर पर भारत के प्रमुख द्वीप समूहों, उनकी भौगोलिक स्थिति, प्रवाल भित्तियों (Coral Reefs), और यहाँ की जनजातियों से जुड़े प्रश्न बहुतायत में पूछे जाते हैं। आइए इस लेख में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में फैले इन भारतीय द्वीप समूहों के निर्माण, उनकी विशेषताओं और संपूर्ण भौगोलिक वर्गीकरण को विस्तार से समझते हैं।

इस आर्टिकल में आप क्या-क्या जानने वाले हैं:

  • भारत के प्रमुख द्वीप समूहों का परिचय: भारत के कुल द्वीपों की संख्या और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में उनकी भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी।

  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह: इसका भौगोलिक विस्तार, प्रमुख द्वीप, जनजातियाँ और परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण तथ्य।

  • लक्षद्वीप समूह: प्रवाल द्वीपों (Coral Islands) का निर्माण, इसकी राजधानी, विशेषताएँ और अन्य महत्वपूर्ण बिंदु।

  • भारत के द्वीप समूहों का विभाजन: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के द्वीपों में अंतर और उनकी मुख्य विशेषताओं की तुलनात्मक सूची।

  • परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न: UPSC, State PSC और SSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न और शॉर्ट नोट्स।

भारत के द्वीप समूह

वर्तमान में भारत के द्वीप समूह(Indian Islands): भारत में लगभग 1,200 द्वीप हैं। भारत के द्वीपीय भागों में अंडमान-निकोबार व लक्षद्वीप प्रमुख है। भारत के द्वीप समूह को मुख्यत:दो भागों में बाँटा गया है, जो बंगाल की खाड़ी में ‘अंडमान और निकोबार द्वीप समूह’और अरब सागर में ‘लक्षद्वीप समूह’ हैं। भारत की मुख्य भूमि के दोनों ओर समुद्र में अनेकों द्वीपों स्थित हैं। भारत के द्वीपीय भागों में अंडमान-निकोबार व लक्षद्वीप महत्त्वपूर्ण है। द्वीपों का एक समूह बंगाल की खाड़ी में और दूसरा द्वीप समूह केरल के मालाबार तट से कुछ दूरी पर अरब सागर में स्थित है। बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह को ’अंडमान और निकोबार द्वीप समूह’ कहा जाता है तथा अरब सागर में स्थित द्वीप समूह को ’लक्षद्वीप समूह’ कहा जाता है।

द्वीप समूह का विभाजन

भारत के द्वीप समूह को दो भागों में बाँटा जाता है –

  1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह)
  2. लक्षद्वीप समूह (अरब सागर में स्थित द्वीप समूह)

1. लक्षद्वीप समूह

  • अरब सागर में स्थित प्रवाल (मूँगा) निर्मित द्वीप लक्षद्वीप लाखों द्वीपों से मिलकर नहीं बना बल्कि यह मात्र 36 द्वीपों से मिलकर बना है।
  • यह द्वीप समूह 108 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए है।
  • अरब सागर में केरल के मालाबार तट से पश्चिम की ओर लक्षद्वीप स्थित है।
  • यहाँ 36 द्वीप हैं और इनमें से 11 पर मानव आवास है।
  • इसका निर्माण मूंगा चट्टानों (कैल्शियम कार्बोनेट) से हुआ है। यह प्रवाल निक्षेप से निर्मित है।
लक्षद्वीप समूह
लक्षद्वीप समूह
  • इसका कुल सतही क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी. है।
  • लक्षद्वीप भारत का सबसे बड़ा प्रवाल द्वीप है।
  • लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है।
  • इस द्वीप को अमीनीदीव, लकादीव व मिनीकॉय के नाम से जाना जाता था, लेकिन 1973 में इसका नाम बदलकर ’लक्षद्वीप’ कर दिया गया।
  • लक्षद्वीप के सबसे उत्तर में अमीनीदीव व सबसे दक्षिण में लकादीव, मिनिकॉय द्वीप स्थित है।
  • लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप समूह ’एंड्रोट’ है।
  • लक्षद्वीप की राजधानी ’कावारत्ती द्वीप’ है।
  • इस द्वीप समूह में लगभग 93 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है।
  • लक्षद्वीप में ’पिट्टी पक्षी अभयारण्य’ स्थित है।
  • लक्षद्वीप समूह पर कुछ द्वीप स्थित है, जैसे – कावारत्ती द्वीप, अगत्ती द्वीप, पित्ती द्वीप व एन्ड्रोथ द्वीप।
  • 8° चैनल मालदीव को मिनिकॉय से अलग करता है।
  • 9° चैनल मिनीकॉय को कैनानोर द्वीप से अलग करता है।
  • 11° चैनल कैनानोर द्वीप को अमन दीवी से  अलग करता है।

लक्षद्वीप समूह में स्थित प्रमुख द्वीप –

  • चेटलट द्वीप
  • बिट्रा द्वीप
  • किल्टन द्वीप
  • पेरूमल द्वीप
  • काडमट द्वीप
  • अमीनी द्वीप
  • बैंगारम द्वीप
  • अगाती द्वीप
  • कावरती द्वीप
  • एण्ड्रोंट द्वीप
  • सुुहेलीपार द्वीप
  • कल्पेनी द्वीप
  • मिनीकॉय द्वीप
  • मालदीव द्वीप

2. अंडमान निकोबार द्वीप समूह

  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है।
  • यह बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीपों का एक समूह है।
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह म्यांमार स्थित अराकानयोमा का दक्षिणी विस्तार है।
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह अराकान योमा का ही बंगाल की खाड़ी में विस्तार है।
  • अरामान योमा पर्वत बंगाल की खाड़ी में जाकर डूब जाता है, लेकिन जगह-जगह पर अराकान योमा पर्वत के शिखर उठे हुए हैं जो द्वीप के रूप में दिखाई देते हैं और यहीं अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह है।
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह का क्षेत्रफल लगभग 8249 वर्ग किलोमीटर है। यह द्वीप समूह क्षेत्रफल (8249 वर्ग किमी.) की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश है, जिसमें भारत के सर्वाधिक वन्यजीव अभयारण्य है।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह
अंडमान निकोबार द्वीप समूह
  • यह द्वीप लगभग 590 किलोमीटर की दूरी तक फैले हुए हैं, जिनकी अधिकतम चौड़ाई लगभग 58 किमी. है।
  • अंडमान व निकोबार द्वीप समूह को ’मरकट द्वीप समूह’ भी कहा जाता है।
  • यह द्वीप समुद्र में डूबे हुए पर्वतों तथा ज्वालामुखी द्वारा निर्मित है।
  • यह द्वीप समूह लगभग 572 छोटे-बड़े द्वीपों से मिलकर बना है।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी ’पोर्ट ब्लेयर’ है।
  • यह भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है।
  • कोको जलमार्ग इसे म्यांमार के कोको द्वीप से अलग करता है।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का सबसे उत्तरी द्वीप ’लैंडफॉल द्वीप’ है।
  • नारकोेंडम द्वीप में दो सुषुप्त ज्वालामुखी और बैरन द्वीप में एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की सर्वोच्च चोटी ’सैडल पीक’ है। ’सैंडल पीक’ चोटी उत्तरी अंडमान में स्थित है।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सबसे अधिक (97) वन्य जीव अभयारण्य है।
  • अंडमान व निकोबार द्वीप समूह को 10° चैनल अलग करता है।
  • अंडमान द्वीप समूह का सबसे दक्षिणी भाग ’लघु अंडमान’ है। 10° चैनल अंडमान द्वीप समूह के ’लघु अंडमान’ और निकोबार द्वीप समूह के ’कार निकोबार’ को अलग करता है।
  • अंडमान निकोबार द्वीपों के बीच कुछ जलमार्ग है जो बंगाल की खाड़ी को अंडमान सागर से जोड़ते हैं।
  • दक्षिणी अंडमान व लिटिल अंडमान के बीच ’डंकन पास’ स्थित है।
  • कोको द्वीप व उत्तरी अंडमान के बीच ’कोको चैनल’ स्थित है।
  • बैरन द्वीप नामक भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी तथा नारकोण्डम (सुषुप्त ज्वालामुखी) भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह 9 राष्ट्रीय पार्क है, जिनमेें गैलेेथिआ नेशनल पार्क, महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क व माउंट हैरियट नेशनल पार्क प्रमुख है।
  • यहाँ केवल 10 प्रतिशत आबादी ही निवास करती है।

अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में स्थित प्रमुख द्वीप –

  • कोको द्वीप (म्यांमार)
  • उत्तरी अंडमान
  • मध्य अंडमान
  • दक्षिणी अंडमान
  • लघु अंडमान
  • कार निकोबार
  • लघु निकोबार
  • ग्रेट निकोबार
  • सुमात्रा (इण्डोनेशिया)

अंडमान निकोबार द्वीप समूह का विभाजन

अंडमान निकोबार द्वीप समूह को दो भागों में बांटा गया है –

  1. अंडमान द्वीप समूह
  2. निकोबार द्वीप समूह

(1) अंडमान द्वीप समूह –

  • इस समूह में उत्तरी अंडमान, मध्य अंडमान, दक्षिणी अंडमान व लघु अंडमान सम्मिलित है।
  • अंडमान द्वीप समूह की लंबाई 260 किमी. और चौड़ाई लगभग 30 किमी. है।
  • अंडमान के उत्तर में म्यांमार का ’कोको द्वीप’ है।
  • उत्तरी अंडमान व कोकोद्वीप (म्यांमार) ’कोको जल संधि’ द्वारा अलग होते हैं।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप ’मध्य अंडमान’ है।
  • दक्षिणी अंडमान में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी ’पोर्ट ब्लेयर’ स्थित है।
  • यहीं पर प्रसिद्ध सेल्युलर जेल अवस्थित है।
  • दक्षिणी अंडमान की सबसे ऊँची चोटी ’माउण्ट हैरिट’ है।
Note – लघु अंडमान व दक्षिणी अंडमान आपस में ’डंकन पास जलमार्ग’ के द्वारा अलग होते हैं।

अंडमान के द्वीपों का विभाजन –

  • उत्तरी अंडमान
  • मध्य अंडमान
  • दक्षिणी अंडमान
  • लिटिल अंडमान

(2) निकोबार द्वीप समूह –

  • इस द्वीप समूह में कार निकोबार, लघु निकोबार व ग्रेट निकोबार द्वीप समूह हैं।
  • निकोबार द्वीप समूह का क्षेत्रफल 1,653 वर्ग किमी. है।
  • इस द्वीप समूह की लंबाई 262 किमी. और चौड़ाई 58 किमी. है।
  • इस द्वीप समूह में मुख्य रूप से 7 बड़े और 12 छोटे द्वीप शामिल है।
  • भारत का दक्षिणतम बिन्दु इन्दिरा पॉइन्ट ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है, जो निकोबार द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप समूह है।
  • ग्रेट निकोबार अंडमान-निकोबार का दक्षिणतम द्वीप है।
  • ग्रेट निकोबार सबसे बड़ा द्वीप है।
  • निकोबार द्वीप समूह की सर्वोच्च चोटी ’माउंट थुलियर’ (642 मीटर) है।
Note – ग्रेट निकोबार (अंडमान निकोबार) तथा सुमात्रा द्वीप (इण्डोनेशिया) को ’ग्रांड चैनल’ अलग करता है।

निकोबार के द्वीपों का विभाजन –

  • कार निकोबार
  • लिटिल निकोबार
  • ग्रेट निकोबार

भारत के अन्य द्वीप

  • श्रीहरिकोटा द्वीप
  • पंबन द्वीप
  • न्यू मूर द्वीप
  • अब्दुल कलाम द्वीप
  • माजुली द्वीप

निष्कर्ष (Conclusion)

भारतीय उपमहाद्वीप के भूगोलीय परिदृश्य में भारत के द्वीप समूह अपनी सामरिक, प्राकृतिक और जैव-विविधता की दृष्टि से अत्यधिक महत्व रखते हैं। बंगाल की खाड़ी में फैले अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और अरब सागर के प्रवाल-निर्मित लक्षद्वीप समूह न केवल देश की समुद्री सीमाओं को सुरक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यटन, खनिज संपदा और अनूठी जनजातीय संस्कृति के केंद्र भी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं और अकादमिक अध्ययन के लिहाज से इन द्वीपों की अवस्थिति, चैनलों (जैसे 10° चैनल, 8° चैनल), ज्वालामुखियों और भौगोलिक विशेषताओं का ज्ञान होना हर विद्यार्थी के लिए बेहद आवश्यक है।

FAQs:

भारत के द्वीप समूह मुख्य रूप से किन दो प्रमुख समूहों में विभाजित हैं और इनका भौगोलिक विस्तार कहाँ है?
भारत के द्वीप समूह मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित हैं: पहला ‘अंडमान और निकोबार द्वीप समूह’ जो बंगाल की खाड़ी में स्थित है, और दूसरा ‘लक्षद्वीप समूह’ जो अरब सागर में केरल के मालाबार तट के पश्चिम में स्थित है।

लक्षद्वीप समूह का निर्माण किस प्रकार हुआ है और यह कुल कितने द्वीपों से मिलकर बना है?
लक्षद्वीप समूह का निर्माण मूंगा चट्टानों (कैल्शियम कार्बोनेट) यानी प्रवाल निक्षेपों से हुआ है। यह भारत का सबसे बड़ा प्रवाल द्वीप है जो कुल 36 द्वीपों से मिलकर बना है, जिनमें से 11 द्वीपों पर मानव आवास है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की उत्पत्ति कैसे हुई है और इसका सर्वोच्च शिखर कौन-सा है?
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह म्यांमार के अराकान योमा पर्वत का ही समुद्र में डूबे हुए शिखरों और ज्वालामुखियों के रूप में विस्तार है। इस द्वीप समूह की सर्वोच्च चोटी ‘सैडल पीक’ है, जो उत्तरी अंडमान में स्थित है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को लक्षद्वीप से अलग करने वाले या इसके भीतर आपस में बाँटने वाले प्रमुख चैनल कौन-से हैं?
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को आपस में ’10° चैनल’ अलग करता है (जो लघु अंडमान को कार निकोबार से बांटता है)। इसके अलावा दक्षिणी अंडमान व लिटिल अंडमान के बीच ‘डंकन पास’ और कोको द्वीप व उत्तरी अंडमान के बीच ‘कोको चैनल’ स्थित है।

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी और सुषुप्त ज्वालामुखी कहाँ स्थित हैं?
भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी ‘बैरन द्वीप’ तथा सुषुप्त ज्वालामुखी ‘नारकोण्डम द्वीप’ दोनों ही अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में स्थित हैं।

भारत का दक्षिणतम बिंदु 'इंदिरा पॉइंट' किस द्वीप पर स्थित है?
भारत का दक्षिणतम बिंदु ‘इंदिरा पॉइंट’ ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है, जो निकोबार द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप भी है।

लक्षद्वीप की राजधानी क्या है और इस केंद्रशासित प्रदेश की प्रमुख विशेषता क्या है?
लक्षद्वीप की राजधानी ‘कावारत्ती द्वीप’ है। यह भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है, जहाँ की आबादी का लगभग 93 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम समुदाय से संबंधित है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर कहाँ स्थित है और वहाँ कौन-सा ऐतिहासिक स्थल है?
अंडमान-निकोबार की राजधानी ‘पोर्ट ब्लेयर’ दक्षिणी अंडमान द्वीप पर स्थित है। यहीं पर अंग्रेजों के समय की प्रसिद्ध ऐतिहासिक ‘सेल्युलर जेल’ अवस्थित है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को अन्य किस नाम से जाना जाता है और यहाँ कितने राष्ट्रीय पार्क हैं?
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को ‘मरकट द्वीप समूह’ भी कहा जाता है। इस केंद्रशासित प्रदेश में कुल 9 राष्ट्रीय पार्क हैं, जिनमें गैलेथिया नेशनल पार्क, महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क और माउंट हैरियट नेशनल पार्क प्रमुख हैं।

भारत के अन्य प्रमुख तटीय या नदीय द्वीप कौन-से हैं?
मुख्य द्वीप समूहों के अलावा भारत में श्रीहरिकोटा द्वीप (आंध्र प्रदेश), पंबन द्वीप (तमिलनाडु), न्यू मूर द्वीप, अब्दुल कलाम द्वीप (ओडिशा) और ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप ‘माजुली द्वीप’ प्रमुख रूप से स्थित हैं।

ये भी पढ़ें :

उत्तर का विशाल मैदान
उत्तर भारत का पर्वतीय प्रदेश

प्रायद्वीपीय पठार: विशेषताएं, वर्गीकरण

Search Queries:

भारत के द्वीप समूह,भारत के द्वीप,भारत के द्वीप समूह map,भारत के प्रमुख द्वीप,अंडमान निकोबार द्वीप समूह,भारत के द्वीप समूह के नाम,भारत के द्वीप समूह टिप्पणी,भारत के द्वीप एवं द्वीप समूह,भारत के प्रमुख द्वीप समूह,भारत के द्वीप समूह अंडमान निकोबार द्वीप,भारतीय द्वीप समूह,भारत में कितने द्वीप समूह है,द्वीप समूह भारत का भौतिक प्रदेश,भारत के अपतटीय द्वीप,विश्व प्रसिद्ध भारत के द्वीप,द्वीप समूह,इंडियन द्वीप समूह,लक्ष्य द्वीप समूह

Leave a Comment